Sun. Aug 2nd, 2026

राजघाट में सावन के पहले सोमवार को महा आरती आयोजन

 

राजघाट में सावन के पहले सोमवार को महा आरती का आयोजन किया जाएगा। श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट हर वर्ष की तरह इस बार भी काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन कर रहा है।

ट्रस्ट के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि यह श्याम सेवा मंडल का छठवां वार्षिक गंगा उत्सव है, जो 3 अगस्त, सोमवार को आयोजित होगा। आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घाट को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए।

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कौशिक, सचिव रवि गोयल, हिमांशु भारद्वाज, सूर्यकांत भारद्वाज, गोपाल गुप्ता, सोनू गोयल, बबली पंडित, मोनू यादव, सागर वर्मा, सोमिल शर्मा और रविंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित महा आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *