Wed. Aug 12th, 2026

कर्णवास से राजघाट तक गूंजा वंदे मातरम्, तिरंगा यात्रा का कल्याण सिंह चौक पर  हुआ समापन

 

डिबाई विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। डिबाई ग्रामीण मंडल क्षेत्र के कर्णवास से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राजघाट स्थित कल्याण सिंह चौक पहुंची। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया, जिसके बाद तिरंगा यात्रा का विधिवत समापन हुआ।

यात्रा में राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया। यात्रा ने एकता और राष्ट्र गौरव का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

विधायक चंद्रपाल सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी की देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचने की पहल है उन्होंने “वंदे मातरम्” के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने को सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करने का अवसर बताया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी मलखान सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, मंडल महामंत्री होशियारी सिंह और दीपक शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष कपिल राघव, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, नील भारद्वाज और राकेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *