Sat. Aug 8th, 2026

गंगा में डूबने जा रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान

गोताखोरों की मदद से सकुशल निकाला, परिजनों को सौंपा

 

संवाददाता पवन शर्मा

 

बुलंदशहर: थाना नरौरा क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, एक युवक गंगा नदी में डूबने के इरादे से नरौरा क्षेत्र स्थित रेलवे ब्रिज के पास पहुंच गया था।

 

युवक के आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिलते ही नरौरा पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबने जा रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

 

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान मोहित कश्यप, पुत्र सतीश चंद्र, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी खैरातपुर वाली गली, थाना गांधीपार्क, अलीगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक घर से नाराज होकर निकला था और आत्महत्या करने के इरादे से गंगा नदी में जाने की कोशिश कर रहा था।

 

सूचना मिलने पर थाना गांधीपार्क, अलीगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया गया। नरौरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को समय रहते बचा लिया गया और बाद में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

पुलिस की इस तत्परता से एक परिवार का बेटा सुरक्षित घर लौट सका। नरौरा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पुलिस टीम नरौरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *