Sun. Jun 21st, 2026

नमस्कार साथियों एक बार फिर से स्वागत है आपका एक संदेश पर जैसा कि आपको पता है कि अगस्त चल रहा है और इस महीने में अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्यतिथि है तथा साथ में 16 अगस्त को वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की भी जयंती है और इसके आगे 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि भी है इस के अवसर पर कल्याण सिंह के सुपुत्र श्री राजवीर सिंह राजू भैया जो कि एटा सांसद भी हैं उन्होंने बताया कि इस बार बाबू जी की पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के तथा साथ में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तथा दोनों उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी और केशव प्रसाद मौर्य जी और साथ में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने तथा पुण्यतिथि पर बाबूजी के द्वारा किए गए कार्यों और उनकी याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें कि बुलंदशहर विधानसभा से 50 बस साथ में सिकंदराबाद विधानसभा से 50 बस स्याना विधानसभा से 100 बस खुर्जा विधानसभा से 50 बस अनूप शहर विधानसभा से 50 बस और डिबाई विधानसभा से लगभग 100 वर्ष और 100 कारें बाबू जी की पुण्यतिथि के लिए रवाना होंगी जहां बाबूजी के क्षेत्र से जुड़े लोग बाबू जी की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन कर सकें ,भव्य कार्यक्रम का नजारा आपको देखने मिलेगा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर साथियों कैसी लगी खबर यदि अच्छी लगती है तो हमारी खबर प कमेंट जरूर करें बताएं कि आप भी बाबू जी की पुण्यतिथि में जाने वाले हैं |

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।