Sun. Jun 21st, 2026

नमस्कार साथियों जैसा की आप सब जानते की बरसात का मौसम आ चुका है और इस मौसम में जब-तब बादल बरसने लगते हैं. बारिश यूं तो मन को लुभाती है और बेहद अच्छी भी लगती है लेकिन इस मौसम में अलग-अलग तरह के कीड़े (Insects) भी घर में खूब घुस आते हैं. कुछ कीड़े उड़ने वाले होते हैं तो कुछ यहां से वहां रेंगते रहते हैं. ऐसे भी कई कीड़े हैं जो लाइट से आकर्षित होकर घर की दीवार पर मंडराते रहते हैं. इन कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए बहुत आसान से कुछ टिप्स आजमाए जा सकते हैं. इन टिप्स से कीड़े घर में नहीं आएंगे और आपको बड़ी ही आसानी से इन कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा. बिना देरी किए आप भी जान लीजिए कीड़ों से निजात पाने का तरीका.

बरसात के कीड़ों को घर में आने से रोकना 

  1. इन बरसात वाले कीड़ों को घर में आने से रोकने का सबसे असरदार तरीका है कि घर के सभी खिड़की और दरवाजे शाम होते ही बंद कर दिए जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की और दरवाजों के बीच में जो जगह खाली रहती है, इन दरारों को भरना भी जरूरी है नहीं तो कीड़े यहां से भी आ सकते हैं. 
  2. जहां कमरे में रोशनी की जरूरत नहीं है वहां की लाइट बुझा दें. खासकर छत और खिड़की के आस-पास की लाइटों को बंद रखें. इनकी तरफ ही सबसे ज्यादा कीड़े आकर्षित होते हैं. 
  3. कीड़ों को भगाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा (Baking Soda) का घोल बनाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस घोल को कीड़ों के ऊपर छिड़कने पर कीड़े भाग जाते हैं. 
  4. बहुत से बरसात के कीड़े (Monsoon Insects) काली मिर्च से भी भागते हैं. काली मिर्च को कूटकर पानी में मिलाएं और फिर स्प्रे बोतल में भरकर कीड़ों पर छिड़कें. 
  5. घर में जितनी ज्यादा साफ-सफाई होगी उतने ही कम कीड़े नजर आएंगे. ज्यादातर कीड़े गंदगी को देखकर घर में आते हैं. 
  6. खिड़कियों या जालीदार दरवाजों पर काली स्क्रीन लगा सकते हैं. स्क्रीन लगाने से घर रौशनी बाहर नहीं दिखती और कीड़े (Flying Termites) घर की तरफ नहीं आते. 
  7. पेपरमिंट और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल्स भी इन बरसाती कीड़ों को भगाने में लाभकारी होते हैं. इन्हें कीड़ों के ठिकानों पर छिड़का जा सकता है. 
  8. कचरे के डिब्बे को बंद करके रखें. कचरे के डिब्बे में किसी तरह की लीकेज हो तो उसे भी ठीक कर लें. 
  9. नीम के तेल का इस्तेमाल भी कीड़े भगाने में किया जा सकता है. कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल को कीड़ों के ठिकानों पर छिड़क दें. 
  10. घर के पौधों की सफाई करें. पौधों में ही इधर-उधर छोटे कीट छिपकर रहते हैं और रात में बाहर निकल आते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।