
कर्णवास नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल: चिट्टा ने बदरपुर को हराकर जीती ट्रॉफी, मैदान में उमड़ा जनसैलाब
गांव कर्णवास में चल रहे बहुचर्चित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला रविवार रात शानदार माहौल के बीच संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल पूरी तरह IPL जैसे रोमांच, रोशनी और दर्शकों के उत्साह से भरपूर रहा।
ग्रीन फीता काटकर किया शुभारंभ
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ चंद्रपाल दरोगा जी (चौकी इंचार्ज) ने ग्रीन फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूरा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मोहित भाई सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
चांदी के सिक्के से हुआ टॉस
फाइनल मैच में टॉस खास अंदाज में चांदी के सिक्के से कराया गया, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
फाइनल मुकाबला: चिट्टा बनाम बदरपुर
चिट्टा के कप्तान आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
मैच का पूरा स्कोरकार्ड
* मैच: 12-12 ओवर
* चिट्टा: 137 रन (12 ओवर)
* लक्ष्य: 138 रन
जवाब में बदरपुर की टीम, कप्तान नरेन्द्र के नेतृत्व में, लक्ष्य का पीछा करते हुए 92 रन ही बना सकी।
बदरपुर की ओर से सर्वाधिक रन
* शिशपाल – 34 रन
मैन ऑफ द मैच
जैद कास्मी (चिट्टा)
मैन ऑफ द सीरीज
नदीम मालिक
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 380 रन बनाए।
दर्शकों का जबरदस्त उत्साह
फाइनल मुकाबला देखने के लिए 1000 से अधिक दर्शक मैदान में पहुंचे। पूरा क्रिकेट ग्राउंड खचाखच भरा रहा और हर चौके-छक्के पर तालियों और नारों से माहौल गूंज उठा। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा रोमांचक क्रिकेट आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
टूर्नामेंट के आयोजक
अशोक कुमार, विष्णु, हरिओम, अंकित प्रधान, वीरेंद्र उर्फ लल्ला, निक्की भाई, ओम पेंटर, दिनेश, मुनेश, चंद्रशेखर, प्रेम, राम सिंह, प्रवीन, दीपक यादव, दिनेश चंद्र आदि सभी आयोजकों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कर्णवास ने दिखाया क्रिकेट का जुनून
रोशनी से जगमगाते मैदान, हजारों दर्शकों का उत्साह, चांदी के सिक्के से टॉस और शानदार मुकाबले ने कर्णवास नाइट टूर्नामेंट को ग्रामीण क्रिकेट का मिनी IPL बना दिया।
चिट्टा टीम को शानदार जीत की हार्दिक बधाई!
सौरभ आर्जव की रिपोर्ट
