Sun. Sep 13th, 2026

राज्य शतरंज में मेरठ मंडल -19 वर्ष बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर रहा.
जनपद बुलंदशहर की दो छात्राएं नेशनल के लिए चुनी गई
ओंकार शुक्ल संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल मेरठ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर विनय कुमार ने आशीर
वचन देते हुए खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की.
डिबाई. मंडल मेरठ की शतरंज प्रतियोगिता पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर 2 सितंबर v3 सितंबर को संपन्न हुई थी जिसमें विजेता खिलाड़ी बालक और बालिका राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने अलीगढ़ धर्म समाज इंटर कॉलेज में गए. जिसमें 19 वर्षीय टीम बालिका वर्ग राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पर पहुंची,जिसमें मोनिशा गाजियाबाद रुचि पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर, माही वीएसजीएम इंटर कॉलेज स्याना,हिमांशी गाजियाबाद और ममता बुलंदशहर रही. जिसमें 14 वर्ष बालिका में रहनुमा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर, तथा माही स्याना, बुलंदशहर जनपद से तथा मोनिशा मुरादनगर गाजियाबाद से नेशनल के लिए चुनी गई 19 बालक वर्ग में निशांत लोनी गाजियाबाद, मोनिरुल मेरठ,नेशनल के लिए चुने गए, इसमें सफलता के लिए टीम कोच टीम मैनेजर माया यादव, रितिका कुमारी, सरिता यादव, डॉक्टर रवि प्रकाश दुबे, सिंह वीर प्रताप सिंह,रोहित कुमार रामकुमार अनवर,रविकांत एवं पियूष रहे. जिन्होने अपने अथक परिश्रम का परिचय दिया.संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल एवं डॉक्टर विनय कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर में नेशनल में चयनित बालक बालिकाओं के लिए बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि की चयनित खिलाड़ियों को नेशनल की सूचना ग्रुप पर दे दी जाएगी. पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के एम एम सी समिति के सभी सदस्यों एवं स्टाफ ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाली रेहनुमा को बधाई एवं आशीर्वचन दिए रहनुमा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्र प्रधानाचार्य के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *