Sun. Jun 21st, 2026

कर्णवास में युवाओं के लिए बड़ा स्टेडियम बनवा ने की मांग

युवा मंगल दल अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि हमारे गांव कर्णवास जिला बुलंदशहर विधानसभा डिबाई में आता है जिसमें युवाओं के लिए खेल खुद एवं अन्य कार्य जैसे योगा करने एवं यूपी पुलिस अग्नि वीर बीएसएफ सीआरपीएफ अन्य भर्ती सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करने हेतु यहां बड़ा ग्राउंड नहीं है हमारे गांव कर्णवास एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपना भविष्य बनाने हेतु गांव के रोड पर जाकर कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं जिससे युवाओं को अपनी जान का खतरा बना रहता आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों से अधिक डर बना रहता है ग्राउंड ना होने के कारण युवाओं के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कर्णवास में गंगा किनारे श्री कल्याणी देवी गंगा घाट के पास में ग्राम समाज की बहुत जगह खाली पड़ी है जिसमें बड़े से बड़ा स्टेडियम युवाओं के लिए बनाया जा सकता है जिसमें सभी युवाओं के लिए कामयाबी मिलेगी युवा ही भारत का भविष्य है स्टेडियम बनने से इस गांव के युवाओं का भविष्य सुधर जाएगा सभी युवा अपने दिल में छुपी हुई प्रतिभाओं को निकालते हुए आगे बढ़ेंगे और यह स्टेडियम युवाओं की कामयाबी का हिस्सा बनेगा युवाओं की खुशियों का कारण बनेगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।