Sun. Jun 21st, 2026

Table of Contents

 
बिहार में पहले चरण में 64.46 फीसदी मतदान, 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हुई संपन्न
 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक करीब 64.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों में से 102 सामान्य और 19 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित थीं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। जिनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष मतदाता, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिला मतदाता, 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। पहले चरण के मतदान के बाद अब सभी की निगाहें परिणाम और अगले चरण के चुनाव प्रचार पर टिकी हैं। चुनाव के पहले चरण में सरकार में मंत्री बनाए गए 16 नेताओं का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। सबसे ज्यादा वोटिंग कल्याणपुर में हुई और सबसे कम पटना की बांकीपुर विधानसभा में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।