Sun. Jun 21st, 2026

हरित प्रणाम 🙏 🙏 🌱🌴

नामकरण संस्कार पर कटहल का पौधा रोपित कर पर्यावरणीय पहल*

 

प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट मुरादाबाद के तत्वावधान में आज एक सराहनीय पर्यावरणीय पहल की गई। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह और प्रकृति प्रेमी नेहा पाल के पुत्र के नामकरण संस्कार के शुभ अवसर पर मिथुन राशि के अनुसार कटहल के पौधे का रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह ने कहा कि हमें पौधरोपण के लिए हर अवसर को महत्व देना चाहिए और समाज में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रकृति का हरित कवच बढ़ाने पौधा रोपण के साथ साथ पौधसंरक्षण भी करें।

 

प्रकृति प्रेमी नेहा पाल ने कहा कि मानव जीवन प्रकृति के सानिध्य पर ही आधारित है, इसलिए हमें प्रकृति के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

 

ट्रस्ट के संस्थापक व महासचिव तथा पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा “खुशी हो या ग़म” अभियान के तहत निरंतर पौधा भेंट व पौधरोपण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधरोपण को जनआंदोलन का रूप देना है।

पौधरोपण के अवसर पर पारिवारिक सदस्य और प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक/महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल , उपाध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह , सदस्य प्रकृति प्रेमी नेहा पाल , प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर बाल प्रकृति प्रेमी गुंजिता पाल , ऑक्सीजन बॉय बाल प्रकृति प्रेमी यवन पाल , सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह , सदस्य लक्ष लोकेंद्र पाल , रामवती देवी सोमपाल सिंह , विमला देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।