Wed. Feb 4th, 2026

अलीगढ़: गोमांस बेचने के शक में मीट विक्रेता से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

हरदुआगंज (अलीगढ़)। कस्बा हरदुआगंज में गोमांस बेचने के शक में मीट विक्रेता शरीफ कुरैशी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने हिंदू संगठनों से जुड़े बताए जा रहे सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मारपीट के आरोप में नवीन चौधरी, सुमित ठाकुर, अनुज पंडित, आदित्य हिंदू, यश पंडित, प्रशांत जाटव और शीलू राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से शीलू राजपूत और अनुज पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के दौरान मीट को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद मीट का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मीट किस जानवर का था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *