Sun. Jun 21st, 2026

कर्णवास में गंगा तट पर किसानों ने मनाया किसान दिवस

बुलंदशहर। जनपद के कर्णवास गाँव में 23 दिसंबर को गंगा किनारे गाँव के समस्त किसानों ने एकजुट होकर किसान दिवस मनाया। इस अवसर पर किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती, सिंचाई, फसल उत्पादन और किसान हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहना आवश्यक है। किसान दिवस के मौके पर गंगा तट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और किसानों की उन्नति की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।