Wed. May 6th, 2026

अतरौली क्षेत्र के गांव जमनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कुंती स्तुति और परीक्षित जन्म का वर्णन

👉अतरौली अलीगढ़ अतरौली क्षेत्र के ग्राम जमनपुर: ग्राम जमनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास श्री कृष्ण कांत शास्त्री (हाथरस वाले) ने भक्तिमय प्रसंगों को साझा करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कथा के द्वितीय सोपान में शास्त्री जी ने चतुश्लोकी भागवत की महिमा बताते हुए कहा कि यह संपूर्ण भागवत का सार है। इसके साथ ही उन्होंने कुंती स्तुति और राजा परीक्षित के जन्म व उनके जीवन के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे विषम परिस्थितियों में भी कुंती ने भगवान पर विश्वास बनाए रखा और परीक्षित ने मृत्यु के समीप होने के बावजूद मोक्ष का मार्ग चुना।धार्मिक अनुष्ठानों की कड़ी में श्री रमेश चंद्र आचार्य द्वारा विधिवत यज्ञ पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय पाल सिंह, राम निवास, संजय पाठक, मुरारी लाल, होरीलाल, विक्रम सिंह, बनबारी लाल, नेमसिंह, पदम सिंह, गेंदा लाल, ओम वीर सिंह और वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त व ग्रामीण उपस्थित रहे। कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *