Wed. Feb 4th, 2026

 कंबोडिया–थाईलैंड सीमा पर जारी संघर्ष के बीच चीनी MLRS सिस्टम फेल, 8 सैनिकों की मौत

कंबोडिया–थाईलैंड सीमा पर दोनों देशों के बीच जारी तनाव और संघर्ष के दौरान कंबोडिया द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा चीनी निर्मित मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (MLRS) हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार फायरिंग के दौरान सिस्टम में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें 8 कंबोडियाई सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

प्रारंभिक जांच में इस घटना को तकनीकी खराबी का परिणाम बताया जा रहा है। कंबोडियाई सेना की ओर से हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चीनी सैन्य उपकरणों की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहे हैं। मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी चीनी हथियार प्रणालियों के प्रदर्शन को लेकर विभिन्न सैन्य विश्लेषकों ने संदेह जताया था।

वर्तमान घटना के बाद एक बार फिर चीनी रक्षा उपकरणों की गुणवत्ता और तकनीकी विश्वसनीयता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सीमा पर जारी हालात को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *