सड़क दुर्घटना में बदरपुर निवासी संजू सिंह का निधन, विधायक ने परिजनों से की मुलाकात
डिबाई विधानसभा क्षेत्र के बदरपुर निवासी श्री संजू सिंह (आयु 43 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय विजयपाल सिंह का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार की सूचना मिलते ही विधायक चंद्रपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान स्थानीय लोग एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे और शोक व्यक्त किया।
ॐ शांति।
