Sun. Jun 21st, 2026

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य और पुलिसवाले आमने-सामने आ गए। फिर जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद शंकराचार्य शिष्यों को छुड़वाने पर अड़ गए। इसके चलते 2 घंटे तक हंगामेदार माहौल रहा।

बाद में पुलिस ने शंकराचार्य के सभी शिष्यों को हिरासत में ले लिया। एक शिष्य को पुलिसवाले पकड़कर अस्थाई चौकी ले गए। इसके बाद जो कुछ भी हुआ, ,उसका दैनिक भास्कर के पास वीडियो है। वीडियो में शिष्य पुलिसवालों से बहस कर रहा। इसी बीच पुलिसकर्मी भड़क गए

एक पुलिसवाले ने उसका हाथ पकड़कर खींचना शुरू किया, जबकि दूसरे ने उसके बाल पकड़कर धक्का दिया। कैंप के अंदर पहुंचते ही उसे धक्का देकर गिरा दिया। फिर बाल पकड़कर उसे घसीटा, कई मुक्के मारे। इस दौरान शिष्य चिल्लाता रहा और छोड़ने के लिए कहता रहा। फिलहाल शिष्य की पहचान नहीं हो पाई है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा-हमको बताया कि जिन्हें पकड़कर ले गए हैं, उन्हें अंदर मारपीट रहे हैं। हमने तो बाहर भी पीटते हुए देखा। बड़े-बड़े अफसर संतों को गिरा-गिराकर मार रहे थे। ये तो हमने पहली बार देखा कि प्रशासन गुंडई कर रहा। मुकुंदानंद स्वामी को चोट आई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।