Sun. Jun 21st, 2026

जब जनता अपनी समस्या लेकर जाती है, तो सवाल समस्या का समाधान करने का होना चाहिए, न कि यह कि “तुम किसके आदमी हो?”

ByDeepak Bhardwaj

Feb 27, 2026 #और जनता के लिए खड़े रहेंगे। अतरौली की जनता डरने वाली नहीं है। सच्चाई और हक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। गगन लोधी अतरौली, #जनता के साथ हैं, #जब जनता अपनी समस्या लेकर जाती है, #तो उससे पहले यह पूछा जाता है कि वह “गगन के आदमी तो नहीं हो?” मेरे साथ किसी की फोटो होने मात्र से लोगों को डराया-धमकाया जाना, #तो यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। मैं साफ कहना चाहता हूं हम राजनीति बदले की भावना से नहीं, #तो वह कोई अपराध नहीं है। हम जनता के बीच हैं, #तो सवाल समस्या का समाधान करने का होना चाहिए, #दबाव बनाया गया, #न कि यह कि “तुम किसके आदमी हो?” अतरौली क्षेत्र में यह चर्चा लगातार सामने आ रही है कि अगर कोई व्यक्ति किसी जनप्रतिनिधि के पास अपनी समस्या लेकर जाता है, #बल्कि जनता की सेवा और उनके अधिकार की रक्षा के लिए कर रहे हैं। अगर किसी के पास हमारे साथ फोटो है, #यह स्पष्ट संकेत है कि कहीं न कहीं घबराहट और असुरक्षा की भावना है। इस फोटो में जो साथी सामने दिखाई दे रहे हैं, #वे हमारे टीम के साथ जुड़े हुए हैं। संभव है कि वे किसी गांव की समस्या को लेकर बात करने गए हों। लेकिन अगर उन्हें वहां डराया गया

जब जनता अपनी समस्या लेकर जाती है, तो सवाल समस्या का समाधान करने का होना चाहिए, न कि यह कि “तुम किसके आदमी हो?”

अतरौली क्षेत्र में यह चर्चा लगातार सामने आ रही है कि अगर कोई व्यक्ति किसी जनप्रतिनिधि के पास अपनी समस्या लेकर जाता है, तो उससे पहले यह पूछा जाता है कि वह “गगन के आदमी तो नहीं हो?”

मेरे साथ किसी की फोटो होने मात्र से लोगों को डराया-धमकाया जाना, यह स्पष्ट संकेत है कि कहीं न कहीं घबराहट और असुरक्षा की भावना है।

इस फोटो में जो साथी सामने दिखाई दे रहे हैं, वे हमारे टीम के साथ जुड़े हुए हैं। संभव है कि वे किसी गांव की समस्या को लेकर बात करने गए हों। लेकिन अगर उन्हें वहां डराया गया, दबाव बनाया गया, तो यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

मैं साफ कहना चाहता हूं हम राजनीति बदले की भावना से नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनके अधिकार की रक्षा के लिए कर रहे हैं। अगर किसी के पास हमारे साथ फोटो है, तो वह कोई अपराध नहीं है। हम जनता के बीच हैं, जनता के साथ हैं, और जनता के लिए खड़े रहेंगे। अतरौली की जनता डरने वाली नहीं है। सच्चाई और हक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

गगन लोधी अतरौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।