Sun. Jun 21st, 2026

 

अब तो अलीगढ़ सांसद भी शासन को शिकायत भेजने लगे हैं जब किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिलता जब सांसद सतीश गौतम कहां गायब हो जाते हैं
👍सांसद सतीश गौतम ने की ईओ अतरौली नगर पालिका परिषद की शिकायत
अतरौली ईओ के खिलाफ बैठी जांच, शासन ने मांगी रिपोर्ट
06/03/2026
👍सभी आरोप निराधार

ईओ अमिता वरुण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह किसी पार्टी या व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की कर्मचारी हैं और सरकार की नीतियों व मंशा के अनुरूप ही कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सभी कार्य जनहित को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं और जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

● सांसद सतीश गौतम ने की थी शिकायत, ईओ ने बताए आरोप निराधार

● ईओ पर आरोप,पार्टी विरोधी व सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अतरौली नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ शासन ने जांच बैठाते हुए पूरे मामले में डीएम से रिपोर्ट तलब की है। सांसद सतीश गौतम ने पिछले दिनों ईओ पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। वहीं ईओ ने सभी आरोप निराधार बताए हैं।

सांसद सतीश गौतम ने प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि अतरौली नगर पालिका में तैनात ईओ अमिता वरुण सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहीं हैं। उन्होंने पत्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।