Thu. Apr 2nd, 2026

मुण्डन संस्कार पर औषधीय वृक्ष नीम , फलदार वृक्ष आड़ू , दिव्य पौधे शमी और 2 श्यामा तुलसी के पौधों सहित 5 पौधों का रोपण कर सार्थक संदेशात्मक पर्यावरणीय पहल*

प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट मुरादाबाद के तत्वावधान में प्रकृति धरती पर्यावरण जागरूकता संरक्षण और संवर्धन हेतु आज एक सराहनीय प्रेरणादायक संदेशात्मक पर्यावरणीय पहल की गई। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह और प्रकृति प्रेमी नेहा पाल के पुत्र के आयांश पाल उर्फ हर्षू के मुण्डन संस्कार के शुभ अवसर पर अपने घरेलू आंगन में 5 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह ने कहा कि हमें पौधरोपण के लिए हर अवसर को महत्व देना चाहिए और समाज में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्रकृति का हरित कवच बढ़ाने पौधा रोपण के साथ साथ पौधसंरक्षण भी करें और हमारा परिवार प्राचीन समय से ही प्रकृति का सानिध्य में ही रहकर अपने खुशी के अवसर सेलिब्रेट करता है।

प्रकृति प्रेमी नेहा पाल ने कहा कि हमें अपनी आदतों में बदलाव करना चाहिए और अपनी संस्कृति प्रकृति धरती को बचाने हेतु पौधरोपण जैसे अवसर तलाशने चाहिए। हम सभी जानते हैं कि मानव जीवन प्रकृति के सानिध्य पर ही आधारित है इसलिए हमें प्रकृति के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए।

ट्रस्ट के संस्थापक व महासचिव तथा पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने कहा कि प्रकृति धरती पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है। हमारे भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। हरे पेड़ पौधे ही प्रकृति में हमारी ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्री हैं जिनसे हमें जीवन व्यतीत करने के लिए हर समय बिन मांगे ही कुछ ना कुछ मिलता रहता है। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव एनवायरनमेंट एक्टिविस्ट हरवेंद्र पाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा “खुशी हो या ग़म” अभियान के तहत निरंतर पौधा भेंट व पौधरोपण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भी मुण्डन संस्कार के अवसर पौधरोपण किया गया है।
प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्य लक्ष्य लोकेंद्र पाल ने कहा कि पौधारोपण के बाद आप बढ़ती हुई गर्मी को भी संतुलित करने में सहयोग कर सकते हैं और अप्रैल फूल की बजाय आप अप्रैल को कूल भी कर सकते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि अप्रैल फूल ना बनाकर अप्रैल कूल बनाना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पौधरोपण को जनआंदोलन बनाकर जनक्रांति से हरित क्रान्ति का रूप देना है।
पौधरोपण के अवसर पर पारिवारिक सदस्य और प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक/महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल , उपाध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह , सदस्य प्रकृति प्रेमी नेहा पाल , प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर बाल प्रकृति प्रेमी गुंजिता पाल , ऑक्सीजन बॉय बाल प्रकृति प्रेमी यवन पाल , सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह , सदस्य लक्ष लोकेंद्र पाल , तोताराम दादा जी , कृपो देवी दादी जी , मनीषा पाल , राजेश सिंह , रामवती देवी , सोमपाल सिंह , विमला देवी आदि उपस्थित रहे। *प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *