
अज्ञात व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान
अतरौली, अलीगढ़। नगर के पेंठ चौराहा स्थित तख्तों पर सोने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने उसे काफी देर तक एक ही अवस्था में पड़ा देखा।
बताया जाता है कि पेंठ चौराहा क्षेत्र में रात के समय कई राहगीर और घूमने-फिरने वाले लोग तख्तों पर आराम करते हैं। बुधवार सुबह लोगों को लगा कि उक्त व्यक्ति सो रहा है, लेकिन जब पास जाकर देखा गया तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के संबंध में जानकारी रखता हो तो अतरौली कोतवाली से संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 9454402773
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव की पहचान कराने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग अपेक्षित है।
