डिबाई क्षेत्र के गौशाला में 12 कुंतल काशीफल की सेवा
धर्मपुर क्षेत्र के गांव धीमरी की गौशाला में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का सेवा कार्य
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह मंत्री भूप्रकाश बजाज के नेतृत्व में डिबाई धर्मपुर क्षेत्र के गांव धीमरी स्थित गौशाला में गौ सेवा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गौ माता के लिए 12 कुंतल काशीफल समर्पित कर सेवा की गई।
इस सेवा कार्य में सत्य प्रकाश बजरंगी, राजकुमार लोधी, सोनू डीलर, चंद्रवीर सिंह, हरपाल सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार एवं हरेंद्र प्रदीप ने सहभागिता निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने समाज से गौ संरक्षण और सेवा में आगे आने की अपील की।
“गौशाला में करें दान — चारा, आटा, भूसा और सेवा का दें योगदान”
गौ माता की सेवा केवल दान नहीं, बल्कि संस्कृति और संवेदनाओं का सम्मान है। सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि समय-समय पर चारा, आटा, गुड़, हरा चारा, भूसा एवं अन्य सहयोग देकर गौशालाओं को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।