Wed. Aug 5th, 2026

कर्णवास में होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 21 जून से शुरू होगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

 

कर्णवास। डिबाई क्षेत्र के गांव कर्णवास चौराहा पर 21 जून 2026 से भव्य कर्णवास नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

 

टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई मजबूत टीमें भाग लेंगी और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। विजेता टीम को ₹21,000 तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹1,500 निर्धारित किया गया है।

 

आयोजन के मुख्य संरक्षक ग्राम प्रधान अंकित शर्मा हैं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी अशोक क्रिकेटर एवं उनकी टीम द्वारा संभाली जा रही है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर साबित होगा। कर्णवास में होने वाला यह आयोजन क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट : सौरभ आर्जव

कर्णवास, डिबाई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *