Sun. Jun 21st, 2026

  1. 21 जून संपूर्ण विश्व के लिए एक विशेष दिन है,इस दिन पूरे विश्व के लोग और खासकर भारत के लोग इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं और सुबह से ही इस दिन लोग योग करने लगते हैं तथा सीखने भी जाते हैं और यह अपील करते हैं की योग करने से शरीर स्वस्थ,चुस्त दुरुस्त रहता है इसलिए करो योग रहो निरोग |

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा डिबाई के द्वारा इन्टेक्ट पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के अध्यक्ष श्री गिरीश कुमार गुप्ता एडवोकेट एवं सचिव इंजीनियरिंग सोमवीर सिंह जी ने विद्यालय के प्रबन्धक श्री विजय भारद्वाज जी एवं प्रधानाचार्य का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।आज के योग गुरु विनय कुमार जी ने सभी को अनेक प्रकार के योगाभ्यास कराएं जिससे सभी लोगों ने किया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार राय जी प्रवक्ता के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य बी.पी.राजपूत जी ने सभी लोगों को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी तथा श्री नौरंगी लाल जी ने योग से कैसे हम बिमारियो से अपना बचाव कर सकते हैं इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर संजय जयसवाल, रेनू जयसवाल,शिखा गुप्ता तथा विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाए एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।