माo श्री अमरपाल सिंह लोधी जॉइंट कमिश्नर, भारत सरकार के संरक्षण में लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन पीलीभीत द्वारा दिनाँक -13 अक्टूबर 2024 को लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया जा रहा है। माननीय श्री संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री चीनी मिलें उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया जाएगा, लक्ष्य पीलीभीत के जिलाध्यक्ष श्री आदर्श वर्मा एवं जिला कोचिंग प्रभारी श्री नन्द किशोर वर्मा से वार्ता कर ज्ञात हुआ की संस्था बच्चों को नवोदय, विद्याज्ञान, सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए भी बच्चों को तैयार करेगी।
By Shivam Lodhi Rajput
Shivam Rajput
Related Post
ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Jun 20, 2026
Deepak Bhardwaj
