Sun. Jun 21st, 2026

आज लक्ष्य फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के जनपद एटा कासगंज स्वयंसेवकों/पदाधिकारियों ने एटा के गांव श्यौराई में श्री रमेश जी के सहयोग से शैक्षिक संगोष्ठी एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश बाबू लोधी राष्ट्रीय टीम से श्री चन्द्रशेखर शास्त्री जी श्री देवदत्त आचार्य जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री अजय राजपूत जी मुख संगठन मंत्री उप्र ने किया सभी कक्षा 1से 12 तक के 200 बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई सभी को GK इंग्लिश एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण लक्ष्य फाउंडेशन परिवार ने किया।

https://youtu.be/MXUSjrS0buA?si=hxC1aekxhL98-0-F

By Shivam Lodhi Rajput

Shivam Rajput

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।