Sun. Jun 21st, 2026

Author: abhishek

भारत ने तोड़ा सर्वाधिक बार एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड ।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-3 से पराजित करके अपने खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सजीव किया। चेन्नई में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में, टीम ने एक शानदार प्रदर्शन के साथ मलेशिया को मात देकर चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम किया। फाइनल में, मेजबान भारतीय टीम पहले हाफ टाइम में 1-3 से पिछड़ते हुए भी निरंतर मेहनत और संघर्ष से उत्तराधिकारी टीम के सामने अद्वितीय संघर्ष की दिखाई दी। आधे मैच के बाद, भारत ने अपने संघर्षशील आत्मा को जागरूक करते हुए आखिरी मिनटों में 3-3 की समानता बनाई और स्थिरता से मुकाबला जारी रखा। जीत के अंतिम क्षणों में, आकाशदीप सिंह ने गोल करके भारत की जीत की दिशा को तय किया। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन और निष्ठात्मकता टीम के लिए गर्वशील मोमेंट बना। इस विजयी प्रयास के परिणामस्वरूप, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साल 2011, 2016 और 2018 में प्राप्त किए गए खिताबों के साथएक और बार उनके विश्वसनीयता और कौशल को साबित किया। इस सफलता के साथ, वे अपने उद्देश्यों की ओर एक मजबूत कदमऔर बढ़ाते हैं, और हॉकी के क्षेत्र में भारत का नाम गर्व से ऊंचा करते हैं।

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को मिली मंज़ूरी । बना क़ानून ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्त, 2023 को Digital Personal Data Protection Bill को अपनी सहमति दी। ये विशिष्ट कानूनदेश को मिला जो नागरिको के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करता है। विधेयक को 7 अगस्त को लोकसभा द्वारा और 9 अगस्त कोराज्यसभा द्वारा पारित किया गया था। कानून नागरिकों की गोपनीयता की रक्षा करता है। क्या है डिजिटल व्यक्तिगत डेटा बिल – डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक एक महत्वपूर्ण कानून है जो भारत में नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करनेका उद्देश्य रखता है। यह विधेयक निर्धारित करता है कि कैसे व्यक्तिगत डेटा का संग्रहण, प्रोसेसिंग, और साझा करना किया जाएगा, ताकि नागरिकों की गोपनीयता और सुरक्षा की जा सके। यह कानून डिजिटल डेटा के अनधिकृत उपयोग से बचाने, उपयोगकर्ताओं केहक की रक्षा करने, और डेटा का सुरक्षित रखने के लिए माध्यम प्रदान करता है। इसका पालन करने के लिए विभिन्न संबंधित संगठनोंऔर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि व्यक्तिगत डेटा का सही और सुरक्षित तरीके से प्रबंधनकिया जा रहा है।

शिवरात्रि के भंडारे की खीर में मिला दी भांग,बेहोश हुए दर्जनों बच्चे |

Dibai, Galimpur U.P ये खबर आ रही है डिबाई छेत्र के गांव गालीमपुर से जहां महा शिवरात्रि के मौके पर गांव में खीर के भंडारे का विशाल आयोज हुआ था। भंडारा दोपहर क़रीब 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला। भंडारे मैं गाँव के काफ़ी लोग प्रशाद लेने आये हुए थे बताया जा रहा है कि भंडारे की खीर में किसी ने भांग मिला दी थी जिसकी वजह के गांव के 200 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए और दर्जनो बच्चे बेहोश हो गए थे। प्रशासन को खबर करने पर गाँव मैं प्रशासन अधिकारियों का ताँता लग गया  अधिकारियों ने गांव वालों से बात की औरघटना स्थल का जायज़ा लिया बताया जा रहा है गांव के भंडारे में बच्चे खीर खाने गए थे , वहां से खीर खा कर घर आकर बच्चे बेहोशहो गए । घटना के 3-4 घंटे बाद कुछ बच्चे तो होश में आ गये और बाकी बचे बच्चों को अलीगढ रेफर कर दिया गया है, पुलिस अधिकारियों के घटना का जयज़ा लिया और गांव वालो से पूछ्ताछ चल रही है कि ये घटना घटने के पीछे क्या कारण था ।

भारत ने किया चंद्रयान-3 का सफल लांच। रचा इतिहास।

भारत मैं शुक्रवार को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने तीसरा मूनमिशन चन्द्रयान-3 को सफलता पूर्वक लांच कर दिया। चन्द्रयान-3 कोश्रीहरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र से लांच व्हीकल एलएमवी 3 से लांचकिया गया ।चंद्रयान -3 के मुख्य उद्देश्य चाँद पर सफलता पूर्वक लैंडिंग करनाऔर रोवर को उतारना है। सुरक्षित लैंडिंग के बाद वैज्ञानिक अपने प्रायोगों कोअंजाम देंगे । भारत का चन्द्रयान शुक्रवार को अपने ऑर्बिट मैं पहुँच गया हैं और धीरे धीरे चाँद की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है । भारत का यह तीसरामून मिशन है और अगर ये सफल रहता है तो अमेरिका , सोवियत संघ व चीन के बाद भारत चाँद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा

पेनाल्टी शूटआउट मैं भारत ने कुवैत को हराकार रिकॉर्ड 9वीं जीत दर्ज की |

SAAF Championship मंगलवार को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में कुवैत…

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।