Sun. Jun 21st, 2026

इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति’ की घोषणा कर दी है.

इसराइली अधिकारियों का कहना है कि ईरान पर हमले के बाद शनिवार को उनके हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है.

इसराइली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके.

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. एजेंसी ने तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं

समाचार एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कई मिसाइलें दानेशगाह स्ट्रीट और जम्हूरी क्षेत्र में गिरीं.

इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेस (आईडीएफ़) ने एक ताज़ा एक्स पोस्ट में बताया है कि देश में ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी

 

बयान में कहा गया है, “हालात का अंदाज़ा लगाने के बाद, यह तय किया गया कि आज (शनिवार) सुबह आठ बजे से होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे.”

“इन बदलावों के तहत, देश के सभी इलाकों में केवल ज़रूरी सेवाएं जारी रखने का फ़ैसला लिया गया है. इन गाइडलाइंस में ज़रूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, लोगों के इकट्ठा होने और काम की जगहों पर रोक लगाना शामिल है.”

इसमें बताया गया है, “आम लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर जारी गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।