Wed. Aug 5th, 2026

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने विद्यालय में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प।
डिबाई, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर मैं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर छात्राओं ने धरती को प्रदूषण मुक्त हरा भरा रखने का संकल्प लिया इस अवसर पर छात्राओं ने अशोक के अलावा कई पौधे विद्यालय में लगे इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जंगल उजाड़े जा रहे हैं वृक्ष काटे जा रहे हैं, जिस अनुपात में वृक्षों की कटाई हो रही है उतनी पेड़ नहीं लगाये जा रहे। छात्राओं से अनुरोध किया कि जहां पर जिसकी जगह है वहां पर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे। क्योंकि कहा भी है ,प्रकृति के लिए ऑक्सीजन हम पाएं, हरे भरे जब वृक्ष लगाए।इस अवसर पर विद्यालय के दिनेश चंद प्रमोद कुमार उपस्थित रहे, छात्राओं में रुद्राक्ष, अलीशा, अलीना, दिव्या राजपूत, साजिया, जया, रेनू,रहनुमा, खुशबू,संगीता, जोया, मंतसा आदि तीस छात्राऐं पर्यावरण के अध्यक्ष पर मौजूद रही,सभी को जलपान वितरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *