Tue. Aug 4th, 2026

कर्णवास का जलवा बरकरार, 10 ओवर में रचा जीत का इतिहास

डिबाई। विधानसभा डिबाई क्षेत्र के गांव कर्णवास में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में कर्णवास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मानपुर को हराकर जीत का परचम लहरा दिया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों का जनसैलाब मैदान में उमड़ा।

कर्णवास के कप्तान अशोक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानपुर की टीम 15 ओवर में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मानपुर की ओर से देवेंद्र ने 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्णवास की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में 114 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो निखिल प्रताप सिंह

oplus_2

रहे, जिन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

गेंदबाजी में गौरव कुमार ने 3 ओवर में 2विकेट झटके, जबकि भारत कुमार और शिवम मीणा ने 2-2 विकेट लेकर मानपुर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वीरेश कुमार

ने भी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए और महत्वपूर्ण 7 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैदान पर मोहित कुमार और पवन कुमार द्वारा लिए गए शानदार कैचों ने टीम का मनोबल बढ़ाया और मुकाबले का रुख कर्णवास की ओर मोड़ दिया।

अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वीरेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कर्णवास टीम

अशोक (कप्तान), निखिल प्रताप सिंह, मोहित कुमार, परवीन, वीरेश कुमार, शेखर, तनुज, गौरव कुमार, शिवम मीणा, पवन कुमार  निखिल की तूफानी फिफ्टी और वीरेश का ऑलराउंड कमाल, कर्णवास ने 5 ओवर शेष रहते दर्ज की शानदार जीत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *