Sun. Jun 21st, 2026

गाजीपुर रोड पर जलभराव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल 👍अतरौली। गाजीपुर रोड पर लगातार पानी भरने की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर तथा बीच-बीच में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नोएडा जैसी दुखद घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। 👍जलभराव के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पानी भरे गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है प्रशासन किस चीज पर ध्यान दे रहा है इसका जिम्मेदार कौन है क्षेत्र का नेता, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गाजीपुर रोड पर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात को काबू में लाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ByDeepak Bhardwaj

Jan 21, 2026

गाजीपुर रोड पर जलभराव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल
👍अतरौली। गाजीपुर रोड पर लगातार पानी भरने की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर तथा बीच-बीच में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नोएडा जैसी दुखद घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
👍जलभराव के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पानी भरे गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया  लेकिन  अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है प्रशासन किस चीज पर ध्यान दे रहा है इसका जिम्मेदार कौन है क्षेत्र का नेता, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गाजीपुर रोड पर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात को काबू में लाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।