Sun. Jun 21st, 2026

डिबाई – उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड डिबाई चुनाव की प्रक्रिया शुरु

 

डिबाई उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा डिबाई के शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू हो गई निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सुश्री सरिता के भर्तिया ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 21 जनवरी 2026 को नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण (स्कूटनी) तथा 22 जनवरी 2026 को नाम निर्देशन वापस लिया जाऐगा जरुरी हुआ तो 27 जनवरी 2026 को मतदान होगा इस बार नामांकन विकास खंड डिबाई कार्यालय पर हुऐ नामांकन प्रक्रिया में कुल 4 नामांकन पत्र जमा हुए जिसमें विनय पाल सिंह, छत्रपाल सिंह, वीरेंद्र पाल एवं भाजपा की ओर से बबली राज लोधी पत्नी अजय कुमार लोधी भाजपा नेता को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया गया क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह नामांकन में उपस्थित रहे तथा पवन कुमार प्रधान, राजवीर सिंह एडवोकेट, अनार सिंह ब्लाक प्रमुख, रविंद्र सिंह डैनी, हंसराज सिंह ,रामचंद्र प्रधान, नेत्रपाल सिंह सांसद प्रतिनिधि, वीरपाल सिंह प्रधान, परमानंद निषाद मंडल अध्यक्ष नरौरा, चंद्रवीर सिंह आढती, चंद्रप्रभा वार्ष्णेय, उमेश शर्मा,नरेश कुमार प्रधान ,भूप्रकाश बजाज, अजय सागर, विपिन माहेश्वरी, आनंद चौहान, नंदन पहलवान,जितेंद्र चौधरी, विजयपाल सिंह, कल्याण सिंह पूर्व जिला पंचायत,रामवीर सिंह फौजी, आवेश वार्ष्णेय, गोविंद सिंह, योगेश कुमार, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।