Sun. Jun 21st, 2026

डिबाई, शरारती तत्वों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पार्क में प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से नई प्रतिमा की जायेगी स्थापित।

 

 

माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर होगी सख्त कार्रवाई: सीओ प्रखर पांडे

 

गांव में शांति व्यवस्था कायम नई प्रतिमा लगाई जायेगी अंबेडकर पार्क में बाबा साहब के अनुयाई संतुष्ट: एसडीएम

 

नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलोंन में अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को अज्ञात शरारती लोगों ने रात्रि में खंडित कर दिया जिसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई और अंबेडकर पार्क में बाबा साहब के अनुयाई एकत्र हो गए सूचना पाकर डिबाई उप जिलाधिकारी मनीष कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडेय थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर दूसरी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया गया तब जाकर मामला शांत हुआ

आपको बता दें डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क बेलौन में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रथम लगी हुई थी जिसको रात्रि में अज्ञात शरारती लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा की उंगली चश्मा तोड़ दिया सिर में ईंट मारकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए जब लोगों ने सुबह पार्क में आकर देखा उंगली व चश्मा टूटा पड़ा था इस घटना की सूचना अंबेडकर अनुयाइयों में आग की तरह फैल गई और पार्क में आकर क्षेत्र के गांव लोग एकत्रित हो गए जिसकी सूचना नरौरा थाना प्रभारी को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही कर दूसरी प्रतिमा लगाने की मांग की गई।

उप जिलाधिकारी ने दूसरी प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौंपकर मामला शांत किया

उन्होंने प्रतिमा पर तीन सीसीटीवी कैमरे बेलौन भवानी मंदिर की समिति की तरफ से लगाने का पूर्ण आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि जिन शरारती लोगों ने इस घटना को अंजाम देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है ऐसे शरारती लोगों की खिलाफ सख्ती के साथ जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी जिससे दोबारा पुनरावृति ना हो सके इस मौके पर ग्राम प्रधान सोनू उपाध्याय अंबेडकर समिति अध्यक्ष बालू शंकर सौरभ गुप्ता भंते प्रज्ञा रश्मि बसपा के नेता ओमप्रकाश गौतम मोनू प्रदीप कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ो अंबेडकर अनुयाई एकत्र हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।