Sun. Jun 21st, 2026

नए साल से पहले दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, वाहनों की सघन जांच

नई दिल्ली।

नववर्ष के जश्न को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटी सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र बॉर्डर पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

हाल ही में लालकिला के पास हुए बम विस्फोट की घटना को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने सभी जोन के डीसीपी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं और सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, होटल, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।