Sun. Jun 21st, 2026

नासिक में ट्रक पलटने से कासिमपुर के युवक की मौत*

👍 जानकारी के अनुसार अतरौली जिला अलीगढ़ के गांव कासिमपुर गदाईपुर के महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करने गए थे, महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को ट्रक पलटने से कासिमपुर गदाईपुर के एक युवक की मौत हो गई। इसी गांव के पांच लोग सहित सात इस हादसे में घायल हुए हैं। अतरौली के गांव कासिमपुर निवासी कमल सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके तीन बेटे बंटी (26), जगदीश (30) और संजू (24) मजदूरी करते हैं। नवंबर में वह गांव के ही धारा, देवेंद्र व सुशांत के साथ नासिक में ट्रकों में अंगूर की लोडिंग का कार्य करने गए थे। रविवार को नासिक के गांव पीपली से ट्रक में अंगूर की लोडिंग करने के बाद उसी ट्रक में बैठकर दूसरी जगह लोडिंग करने जा रहे थे। कुछ लोग ट्रक की छत पर बैठ गए थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक कोई जानवर आ गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक खेत में पलट गया। खेत में कटीले तारों में बंटी की गर्दन फंस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश, संजू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।