Sun. Jun 21st, 2026

पति का पहले दबाया गला बाद में सांप से कटवा डाला –

मेरठ : आजकल आप भी हैरान होंगे की चल क्या रहा है,कभी मेरठ से मुस्कान रस्तोगी अपने पति की बेरहमी से हत्या कर देती है,कभी सास दामाद के साथ भाग जाती है तो कभी कुछ अब एक खबर इन दिनोंचर्चा का विषय बनी हुई है की एक पत्नी अपने पति को पहले तो गला दबा कर मार डाला उसके बाद सांप पर कटवाकर सांप से मौत होने का दावा किया लेकिन दोषी कुछ न कुछ सबूत छोड़ देता है।

खबर है मेरठ के गाँव अकबरपुर सादात गांव की जहाँ अमित कश्यप उर्फ़ मिक्की की मौत वाइपर सांप के काटने से बताई गयी लेकिन जब सच्चाई सामने आयी तो ऐसा कुछ नहीं था और मौत का कारण कुछ और ही निकला अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी दोनों आरोपियों ने पहले गला दबाकर हत्या की और फिर वारदात को हादसा बताने के लिए ज़हरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया,पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि के बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर क्या बोले एसपी देहात ?

एसपी देहात ने बताया की पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या की है ,पति अमित के दोस्त अमरदीप के साथ पत्नी का प्रेम प्रसंग था ,पति को प्रेमी के बारे मई जानकारी हो गयी थी जिसके बाद दोनों का आपस में विरोध हो गया था पति को रस्ते से हटाने के लिए उन्होंने पहले प्लानिंग की थी उसके बाद उन्होंने 1000 रूपये का एक ज़हरीला सांप ले लिया और उसका पहले गला घोंट कर हत्या कर दी उसके बाद उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया।

 

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।