Sun. Jun 21st, 2026

फरीदाबाद में डॉक्टर के घर जम्मू-कश्मीर पुलिस का छापा, 350 किलो RDX, 2 AK-47 और भारी गोला-बारूद बरामद

तीन संदिग्ध हिरासत में, आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव की आशंकाफरीदाबाद में सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को 350 किलो RDX, दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान अहमद मोहियुद्दीन सैयद, निवासी हैदराबाद, के रूप में हुई है। वहीं, अन्य दो आरोपी आज़ाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

जम्मू-कश्मीर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरीदाबाद में कुछ लोग भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।

छापे के दौरान घर से 350 किलो RDX, दो AK-47 रायफलें, हजारों कारतूस और अन्य सं दिग्ध सामग्री बरामद

हुई। देश की राजधानी दिल्ली से सटा औद्योगिक जिला फरीदाबाद आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन रहा है। अब जिस आतंकवादी डॉ. मुजम्मिल को दिल्ली, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दस दिन पूर्व पकड़ा है, वह पहली घटना नहीं है, जिसमें ठिकाने के तौर पर फरीदाबाद का नाम सामने आया है।

 

घटना के बाद फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ाते हुए अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया गया है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

 

 REPORT : पंकज बघेल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।