Sun. Jun 21st, 2026

बुलंदशहर डिबाई क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं ने प्रशासन को खुली चुनौती दे रखी है।

जैसे ही शाम ढलती है, क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार तेज़ी से शुरू हो जाता है। जानकारी के अनुसार, डिबाई क्षेत्र के गांव नगला भूड़ के पास स्थित लगभग पंद्रह बीघा कृषि भूमि को मिट्टी खनन माफियाओं ने पूरी तरह खोद डाला है। बताया जा रहा है कि खेत से हज़ारों घनमीटर मिट्टी निकाल ली गई, जिससे वहाँ की उपजाऊ भूमि को गंभीर नुकसान पहुँचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 5 से 6 फीट गहराई तक मिट्टी की खुदाई कर खेत को तालाब का रूप दे चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मौके पर कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।