Sun. Jun 21st, 2026

बुलंदशहर में चलती रोडवेज बस में लगी आग वीडियो में 35 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान,

 

बस जलकर राख

बुलंदशहर में शनिवार दोपहर दिल्ली से बुलंदशहर जा रही एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। यह हादसा सिकंदराबाद क्षेत्र में NH-34 पर शिबा ढाबे के पास हुआ। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए कई यात्रियों को बस से कूदना पड़ाचालक और परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही शिवा ढाबे के पास से आगे बढ़ी, तभी उसके अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया बुलंदशहर रोडवेज के चालक किरण पाल सिंह ने बताया कि शिवा ढाबे के पास सवारी भरकर बस जैसे ही करीब 500 मीटर आगे बढ़ी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने बिना देर किए बस रोक दी और परिचालक के साथ मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।

आग लगने के बाद बस तेजी से आग के गोले में तब्दील हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।