Sun. Jun 21st, 2026

भूदेव सिंह के खाते से ₹50,000 की साइबर ठगी, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

(बुलंदशहर) डिबाई क्षेत्र के उमरारी गाँव के निवासी भूदेव सिंह साइबर अपराध का शिकार हो गए, जब 20 अक्टूबर 2025 एचडीएफसी बैंक लिमिटेड मेन चौक अनूपशहर बाई पास जहांगीराबाद को उनके HDFC बैंक खाते से अचानक ₹50,000 की रकम गायब हो गई। पीड़ित का कहना है कि राशि कटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर

क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और बैंक शाखा में भी सूचना दी, लेकिन कई दिनों बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। भूदेव सिंह के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 25 सितंबर 2025 को उनके क्रेडिट कार्ड से भी ₹56,813 की अनधिकृत कटौती की गई थी। उनका आरोप है कि उनके मोबाइल फोन को हैक कर उनकी निजी जानकारी चोरी की गई, जिसके आधार पर यह धोखाधड़ी की गई। उन्होंने बताया कि बैंक को कई बार जानकारी देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, जबकि समय पर कार्रवाई होती तो बड़ा नुकसान रोका जा सकता था। पीड़ित ने बैंक और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शिकायत बिना समाधान के लंबित पड़ी है। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर चिंता जताई और कहा कि प्रशासनिक और बैंकिंग प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण पीड़ितों को न्याय पाने में कठिनाई बढ़ रही है। भूदेव सिंह ने जिला प्रशासन और साइबर सेल से मामले की त्वरित जांच कराई जाने तथा उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों में तुरंत एक्शन लेने की प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।