Tue. Aug 18th, 2026

राजघाट पर काशी की तर्ज पर गंगा आरती, नरौरा थाना प्रभारी और ग्राम प्रधान ने की पूजा-अर्चना

 

डिबाई के राजघाट स्थित बांके बिहारी गंगा घाट पर सावन के तीसरे सोमवार को देर रात्रि में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह आरती काशी की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह और ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

गंगा आरती के दौरान घाट का नजारा मनमोहक था। मंत्रोच्चार के साथ आरती शुरू हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान गंगा घाट ‘हर हर गंगे’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।

 

आरती के समापन पर उपस्थित समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाए। सभी ने गंगा मैया से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें नगर के कई नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *