Sun. Jun 21st, 2026

शिमला के संजौली क्षेत्र में अवैध मस्जिद ढांचे को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

जिला अदालत द्वारा मस्जिद के अवैध हिस्से को दो महीने के भीतर ध्वस्त करने के आदेश दिए जाने के बाद भी स्थिति शांत नहीं हुई है

देवभूमि संघर्ष समिति ने FIR वापस लेने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। समिति का आरोप है कि ढांचे में नमाज़ पढ़ने जाने से रोकने वालों पर FIR दर्ज कर दी गई

जबकि कोर्ट ने साफ कहा है कि ढांचा सरकारी भूमि पर बना अवैध निर्माण हैइसके बावजूद मस्जिद का बिजली-पानी कनेक्शन अभी तक जारी हैप्रदर्शनकारियों की मांग है कि ढांचा गिराए जाने तक मस्जिद को सील किया जाएसमिति ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगाअभी तक प्रशासन ने कोर्ट आदेश के पालन को लेकर कोई नई कार्रवाई घोषित नहीं की है, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।