Sun. Jun 21st, 2026

सतुआ बाबा से जुड़ जाएं, जो नहीं जुड़ेगा…आखिरी वक्त में उनके पास ही जाएगा, वह काशी में मणिकर्णिका घाट पर बैठते हैं। – योगी आदित्यनाथ

 

योगी ने 10 जनवरी को जिन सतुआ बाबा का जिक्र प्रयागराज के मंच से किया, वो यूपी की सियासत की सुर्खियों में हैं। कभी माघ मेला में ये युवा संत 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर कार से पहुंचकर सबको चौंका देते हैं।

 

अक्सर CM के साथ दिखने वाले संत महंगे रे-बैन के सनग्लास पहनते हैं। अमूमन हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

 

बहुत कम लोग जानते हैं, सतुआ बाबा उनका असली नाम नहीं है, बल्कि वो वाराणसी के जिस विष्णु स्वामी संप्रदाय की पीठ से आते हैं, उसके प्रमुख को ‘सतुआ बाबा’ कहा जाता है।

 

उनका असली नाम संतोष तिवारी (संतोष दास) है, वो यूपी के ललितपुर के रहने वाले हैं। हाल में वो 3 घटनाओं के बाद चर्चा में आए-

 

पहली- माघ मेला में सतुआ बाबा को आश्रम के लिए सबसे ज्यादा जमीन अलॉट की गई। सबसे बड़ा आश्रम उन्हीं का है।

 

दूसरी- प्रयागराज डीएम उनके आश्रम में पहुंचे और जमीन पर बैठकर रोटियां सेंकी।

 

तीसरी- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसके 6 दिन बाद प्रयागराज पहुंचे, डीएम से कहा- आश्रम में रोटियां मत सेंकिए, फील्ड में थोड़ा काम करिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।