Sun. Jun 21st, 2026

7 करोड़ का धान ‘डकार’ गए चूहे और दीमक? 26 हजार क्विंटल की शॉर्टेज से हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के भंडारण को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। विपणन विभाग के आंतरिक मिलान के दौरान जिले के विभिन्न संग्रहण केंद्रों से करीब 26 हजार क्विंटल धान की शॉर्टेज पाए जाने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। इस धान की अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के कई संग्रहण केंद्रों में रखे गए धान का भौतिक सत्यापन करने पर रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर सामने आया। विभागीय स्तर पर कुछ अधिकारियों का कहना है कि धान को चूहों और दीमक से नुकसान पहुंचा है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में धान के नष्ट होने की दलील पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मामला केवल प्राकृतिक क्षति तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसमें भारी अनियमितता और गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संग्रहण केंद्रों, प्रबंधकों और कर्मचारियों से जवाब-तलब करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही विस्तृत जांच के आदेश जारी किए जा सकते हैं।

किसानों से खरीदे गए धान की सुरक्षा में हुई इस कथित चूक ने सरकारी भंडारण व्यवस्था और निगरानी तंत्र की पोल खोल दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह लापरवाही है या फिर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।