Sun. Jun 21st, 2026

कार्तिक मेले में झूला टूटने से एक बच्ची की मौत, पांच गंभीर   
रामघाट, बुलंदशहर। रामघाट पर लगे कार्तिक मेले में झूला टूटने से हादसा हो गया इनमें एक बच्ची की मौत हो गई हादसे में महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है आपको बता दें कार्तिक मेला गंगा स्नान के अवसर पर रामघाट में पुराने थाने के समीप झूला लगाया गया था शाम करीब 6:00 बजे अचानक एक झूला टूट गया झूले में कई बच्चे सवार थे तथा कुछ लोग नीचे खड़े हुए थे अचानक झूले का एक्सल टूटने से झूला गिर पड़ा जिसमें 7 वर्षीय बच्ची हिमांशी पुत्री भानु निवासी रामघाट की मौत हो गई और हादसे में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं जिसमें नीरज पत्नी शशिकांत यादव निवासी रतुआ नगला, महाराजपुर करण पुत्र वेदप्रकाश निवासी रामघाट, जितेंद्र पुत्र करू निवासी रामघाट, डब्लू पुत्र हेतराम निवासी रामघाट, दीक्षा पुत्री नरेश निवासी रतुआ नगला, महाराजपुर हादसे में घायल हो गए, हादसे की चीख पुकार मच गई सूचना मिलते एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, व, पुलिस क्षेत्र अधिकारी शोभित कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, रामघाट थाना प्रभारी यंग बहादुर सिंह, मय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली मृतक लड़की का पोस्टमार्टम हेतु बुलंदशहर भेज दिया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।