Sun. Jun 21st, 2026

को

बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कादरीबाग निकट स्थित केडी फार्म में मतदाता गहन पुनरिक्षण ( SIR ) अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे सभी मंडल अध्यक्ष के साथ बूथ अध्यक्ष ने भाग लिया तथा भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान आये और SIR अभियान को सकारात्मक कदम बताने के साथ इस अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाये जाने की अपील की साथ ही विधानसभा डिबाई मे हो रहे इस कार्यक्रम के अंतर्गत

 

विधायक सीपी सिंह ने भी लिया और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की मतदाता सूची का शुद्धिकरण  लोकतंत्र की सशक्त नींव है. उन्होंने कार्यकर्त्ताओ से अपील की की वे घर घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारने में सक्रिय सहयोग करें इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री अजय सागर विधानसभा संयोजक पवन कुमार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डिबाई अरुण सिंघल चेयरमैन प्रतिनिधि नरोरा किताब सिंह यादव, डिबाई मण्डल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय,पिंटू लोधी ( दानपुर ), परमानन्द निषाद, मुकेश चौधरी के साथ साथ सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.8के

By rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।