Sun. Jun 21st, 2026

देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ते हैं, पूजा नहीं करने देते’ : राजस्थान में बेटे-बहू पर माता-पिता बना रहे धर्मांतरण का दबाव, बात न सुनने पर पीटते हैं; FIR दर्ज

देश में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के अलवर जिले में माता-पिता पर अपने बेटे-बहू का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। पीड़ित दंपति सोनू और उनकी पत्नी रजनी ने बुधवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। इन दोनों ने शिकायत देते हुए पुलिस से कहा है कि सोनू के माता-पिता ने घर में रखी मूर्तियों को तोड़ दिया और हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर्स को फाड़ दिया है। वे लोग, इन पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दवाब बना रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित दंपति ने राजस्थान के अलवर पुलिस स्टेशन में माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह भी कहा जा रहा है कि दंपति ने शिकायत दर्ज कराने के लिए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों से मदद माँगी थी। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सोनू ने शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता सहित परिवार के कुछ सदस्य ईसाई धर्म अपना चुके हैं और उन्हें भी धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे हैं। सोनू ने कहा, “जब हम हिंदू देवताओं की पूजा करते हैं, तो मेरे माता-पिता विरोध करते हैं। जब हम घर में दीया जलाते हैं या प्रार्थना करते समय अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं तो वे विरोध करते हैं। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी तोड़ दिया है और हमारे देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ दिए हैं। वे हमें परेशान करते हैं, हमें पीटते हैं और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।