Wed. Feb 25th, 2026

कन्नौज जनपद की जिला जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठंड से बचाव के लिए जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को दिए गए कंबलों का इस्तेमाल कर कुछ बंदियों ने रस्सी बना ली और उसी के सहारे जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए।

घटना तब सामने आई जब सुबह की गणना के दौरान 2 कैदी अपनी बैरकों में नहीं मिले। इसके बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया जांच करने पर पता चला कि कैदियों ने कंबलों को आपस में बांधकर एक मजबूत रस्सी तैयार की और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए जेल की दीवार पार कर ली।

जेल अधिकारियों के अनुसार फरार कैदियों की संख्या 2 और पहचान की पुष्टि की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल पहुंचकर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।जेल अधीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला है दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना से जेल प्रशासन हैरान है कि साधारण कंबलों का इस तरह दुरुपयोग कर कैदी फरार होने में सफल हो गए

मामले की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *