Wed. Feb 25th, 2026

राजघाट विधायक कार्यालय पर गरीब लाभार्थियों को किया गया कंबल वितरण
डिबाई/बुलंदशहर।
ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज राजघाट कार्यालय पर गरीब एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह के अनुज भाई केसरी सिंह जी एवं चरन सिंह जी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही समाज और जनप्रतिनिधियों का प्रमुख कर्तव्य है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्य जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार ठेकेदार जी, श्री सचिन लोधी जी, श्री मबासी सिंह आर्य जी, श्री सुभाष आर्य जी, श्री चंद्रभान जी, श्री के.पी. सिंह जी, श्री उमेश लोधी जी, श्री गोपाल सिंह जी, वीरेन्द्र सिंह जी, श्री राजू यादव जी, श्री किताब सिंह जी, श्री राहुल पंडित जी, नील भारद्वाज जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि आगे भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *