Mon. Jun 22nd, 2026

मेरठ हत्याकांड: सहारनपुर से रूबी बरामद, भाई का भावुक बयान

मेरठ में मां की हत्या कर बेटी को साथ ले जाने वाले आरोपी पारस राजपूत को पुलिस ने सहारनपुर से बरामद कर लिया है। उसके साथ रूबी भी सुरक्षित मिली है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं रूबी के परिवार ने राहत की सांस ली है।

रूबी के मिलने की सूचना मिलते ही उसके बड़े भाई नरसिंह भावुक हो गए। रोते हुए उन्होंने कहा, “मेरी बहन बरामद हो गई है। मेरी बहन पर कोई गलत आरोप न लगाए, न ही उसे बदनाम किया जाए। मेरी मां तो इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन मेरी बहन जिंदा है। उसके लिए लाखों भाई खड़े हैं।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि रूबी के साथ उनका पूरा परिवार और समाज खड़ा है।

नरसिंह ने नेताओं और प्रशासन से भी अपील की कि कोई ऐसा बयान न दिलवाया जाए, जिससे रूबी की छवि खराब हो। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार पहले ही मां को खो चुका है और अब रूबी की सुरक्षा व सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पारस राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि रूबी पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ट्रैक्टर थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम अतरौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नऊरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी गोदते समय मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नऊरी भोजपुर निवासी विवेक पुत्र जालीम सिंह (23 वर्ष) शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर से करब की कुट्टी तैयार करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। विवेक अपने परिवार का बड़ा बेटा था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसके असामयिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों के संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।