Wed. Feb 4th, 2026

सुश्री बहन मायावती के जन्मदिन पर युवा मंगल दल अध्यक्ष सौरभ कुमार ने दी शुभकामनाएं

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती के जन्मदिन के अवसर पर युवा मंगल दल के अध्यक्ष सौरभ कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सौरभ कुमार ने कहा कि बहन मायावती भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय, समानता और दलित-वंचित समाज के अधिकारों की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व से करोड़ों लोगों को सम्मान और आत्मविश्वास दिया है।

सौरभ कुमार ने कहा कि बहन मायावती का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों से राजनीति के शीर्ष तक पहुंचकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि मजबूत इच्छाशक्ति और स्पष्ट विचारधारा से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि युवा मंगल दल बहन मायावती के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

अंत में उन्होंने बहन मायावती के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *